कांस्टेबल से दरोगा कैसे बनते है? | Police Constable se Daroga Kaise Bane

Police Constable se Daroga Kaise Bane: पुलिस में कई सारे अलग-अलग पद होते हैं उन्हीं में से एक पद होता है पुलिस कांस्टेबल का, आप में से जो कैंडिडेट पुलिस कांस्टेबल के पद पर काम कर रहे हैं वे जानना चाहते हैं कि पुलिस कांस्टेबल से दरोगा कैसे बनते है और इसमें कितना समय लगता है इसके लिए हमें क्या करना होगा तो आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें क्योंकि आज हम आपको पुPolice Constable se Daroga Kaise Bane से रिलेटेड पूरी जानकारी देंगे।

Police Constable se Daroga Kaise Bane
Police Constable se Daroga Kaise Bane

पुलिस कॉन्स्टेबल से दरोगा कैसे बनते है?

दरोगा यानी सब इंस्पेक्टर का पद एक उच्च पद होता है सभी कांस्टेबल इनके नीचे कार्य करते हैं पुलिस चौकी के इंचार्ज के रूप में वहाँ के कार्यों की जांच करना, उनकी देख-रेख करना, समय-समय पर क्षेत्र का निरीक्षण करना और अपने कार्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना आदि सभी कार्य दरोगा के अंतर्गत आते हैं पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती राज्य स्तर पर की जाती है जिसके लिए सभी राज्यों में समय-समय पर अलग-अलग एग्जाम कराए जाते है।

पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए इलिजिबिलिटी क्या होनी जाहिए?

पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए कैंडिडेट का 12th पास होना जरूरी होता है और आयु सीमा 18 से 23 साल के बीच में होनी चाहिए जिसमें ओबीसी वालो को 3 साल की और एससी एसटी वालों को 5 साल की छूट भी मिलती है।

इसे भी पढ़े: पुलिस में SO (Station Officer) कैसे बने?

पुलिस कांस्टेबल बनने की भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है।

पुलिस कांस्टेबल से दरोगा बनने का प्रोसेस क्या होता है और इन्हें हर एक पद पर कितनी सैलरी मिलती है?

पुलिस कांस्टेबल बनने के बाद कैंडिडेट को 20,000 से ₹45,000 की लगभग वेतन मिलता है पुलिस कांस्टेबल के पद पर 8 से 10 साल तक काम करने के बाद प्रमोशन करके इन्हें हेड कांस्टेबल का पद दे दिया जाता है जहाँ पर इन्हें प्रतिमाह 30,000 से ₹50,000 की लगभग वेतन मिलता है जिसके 5 से 6 साल के बाद दोबारा प्रमोशन होकर कैंडिडेट को एएसआइ (असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर) का पद दे दिया जाता है जिस पद पर इन्हें प्रतिमाह 40,000 से ₹55,000 के लगभग वेतन मिलता है फिर 4 से 5 साल के बाद इनका दोबारा से प्रमोशन होता है और इन्हें सब इंस्पेक्टर यानी दरोगा बना दिया जाता है जहाँ पर इन्हें प्रतिमाह 47,000 से ₹58,000 की लगभग वेतन मिलता है।

और इस प्रकार एक पुलिस कॉन्स्टेबल दरोगा बन जाता है और हमेशा आपको ये बात ध्यान रखना है कि किसी भी पद से प्रमोशन का समय निश्चित नहीं होता यह कैंडिडेट के कार्य और खाली हुए पदों पर निर्भर करता है अगर कैंडिडेट का रिकॉर्ड अच्छा है और वह कोई बहादुरी का कार्य करता है जिसके लिए उसे पुरस्कार तो दिया ही जाता है और इसी स्थिति में कैंडिडेट का प्रमोशन जल्दी भी हो जाता है।

इसे भी पढ़े: Dermatologist कैसे बने?

आज आपने क्या सीखा?

तो आज हमने Police Constable se Daroga Kaise Bane से रिलेटेड पूरी जानकारी दी है उम्मीद कर रहे हैं कि ये जानकारी आपको पसंद आई होगी इसके अलावा अगर आप किसी दूसरे पद के बारे में जानकारी चाहते है या आपका इससे रिलेटेड कोई सवाल है तो आप हमें कमेंट में पूछ सकते हैं।

Leave a Comment