Mukhyamantari Sukh Aashray Yojana: मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना क्या है?

0
Mukhyamantari Sukh Aashray Yojana

Mukhyamantari Sukh Aashray Yojana

Mukhyamantari Sukh Aashray Yojana: हमारे देश में बहुत सारे बच्चे ऐसे हैं जो अनाथ हैं तो अब हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अनाथ बच्चों को लाभ देने के लिए एक नई योजना शुरू की गई है जिसका नाम “मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना” रखा गया है इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 6000 अनाथ बच्चों को गोद दिया जाएगा और सरकार ही उनका भरण पोषण करेगी उनकी पढ़ाई से लेकर शादी तक का पूरा खर्चा सरकार द्वारा उठाया जाएगा.

यह भी पढ़े: Bandhkam Kamgar Yojana 2023: बांधकाम कामगार योजना क्या है?

इस योजना के अंतर्गत योग्य बच्चों को हर महीने आर्थिक मदद मिलेगी जिससे वे अपना जीवन यापन कर सकेंगे तो अगर आप भी मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना 2023 का लाभ लेना चाहते हैं और इसके बारे में पूरी इन्फॉर्मेशन चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें.

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना 2023: ओवरव्यू

योजना मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना
शुरूआत की गयी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी द्वारा
योजना की शुरुआत 16 फरवरी 2023
लाभार्थी राज्य की निराश्रित महिलाएं, अनाथ बच्चे और वरीष्ठ नागरिक
उद्देश्य निराश्रित महिलाओं अनाथ बच्चों और वरिष्ठ को आर्थिक मदद देना
साल 2023
आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की गई
ऑफिसियल वेबसाइट जल्द जारी होगी

 

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना 2023

आपको बता दें कि निराश्रित महिलाएं, अनाथ बच्चों और वरीष्ठ नागरिको के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एक नई योजना शुरू की गई है जी हाँ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी द्वारा 16 फरवरी 2023 को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना शुरू करने का ऐलान किया गया है इस योजना के अंतर्गत राज्य के 6000 अनाथ बच्चों को सरकार द्वारा गोद लिया जाएगा.

यह भी पढ़े: Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2023: महिला सम्मान बचत पत्र योजना क्या है?

सरकार उनकी पढ़ाई से लेकर पालनहार शादी सभी चीजों के लिए आर्थिक मदद देगी और उनका पूरा भरण पोषण करेंगी मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना 2023 के अंतर्गत अनाथ बच्चों, निराश्रित महिलाओं और वरीष्ठ नागरिको को भी शामिल किया गया है और इस योजना को शुरू करने के लिए इसका बजट 101 करोड़ रुपये का निर्धारित किया गया है.

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना 2023 का लाभ

  • मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 16 फरवरी 2023 को राज्य के अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना 2023 का ऐलान किया गया है.
  • मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत 6000 से अधिक अनाथ बच्चों को आर्थिक मदद दी जाएगी.
  • सरकार द्वारा अनाथ बच्चों को गोद लिया जाएगा और उनके सभी खर्चे उठाए जाएंगे.
  • इस योजना के अंतर्गत अनाथ बच्चों का रहने के लिए घर जिन बच्चों के पास जमीन नहीं है 3 तीन बिस्वा जमीन और विवाह के लिए ₹2,00,000 दिए जाएंगे.
  • मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 101 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है.
  • इस योजना के अंतर्गत निराश्रित महिलाओं वरीष्ठ नागरिको को भी शामिल किया गया है.
  • 18 साल से अधिक अनाथ बच्चों को 27 साल तक आफ्टर केयर इंस्टिट्यूशन में रहने और खाने पीने की व्यवस्था भी करवाई जाएगी.

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना 2023 का उद्देश्य

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी द्वारा मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना 2023 खुसरो करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के अनाथ बच्चों, वरीष्ठ नागरिक और निराश्रित महिलाओं को आर्थिक मदद देना है जिससे वे अपना जीवन आसानी से यापन कर सके और उन्हें बहुत सारी समस्याओं का सामना न करना पड़े.

इसके अलावा इस योजना के अंतर्गत अनाथ बच्चों को 27 साल की उम्र तक सरकार द्वारा खाने पीने रहने और शिक्षा संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत निराश्रित बच्चों के जीवन में भी सुधार हो सकेगा और उन्हें अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने में मदद मिलेगी जिससे वे सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकेंगे.

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना 2023 के लिए योग्यता

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए व्यक्ति हिमाचल प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिये.
  • राज्य के केवल अनाथ बच्चे ही इस योजना के अंतर्गत अपना आवेदन कर सकते हैं.
  • इस योजना में वरीष्ठ नागरिक और निराश्रित महिलाएं भी अपना आवेदन कर सकती है.

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लिए दस्तावेज

  • बच्चे के माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • उत्तीर्ण कक्षा की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • भूमिहीन होने का शपथ पत्र
  • आय प्रमाणपत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • कोचिंग सुविधा के लिए छात्रावास की रसीद
  • निराश्रित महिलाओं का शपथपत्र आदि.

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है?

अगर आप हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी हैं और मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना 2023 का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए अब अभी आपको थोड़ा सा इंतज़ार करना पड़ेगा क्योंकि मुख्यमंत्री जी द्वारा अभी मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना को शुरू करने का ऐलान किया इसमें भी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है जैसे ही सरकार द्वारा इसमें आवेदन प्रक्रिया शुरू होती है हम आपको इसके बारे में जानकारी दे देंगे.

हम उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी इसके अलावा अगर आप और भी ऐसी ही योजनाओं के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो आप हमें फ़ॉलो कर सकते हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *