यो यो हनी सिंह ने युद्ध का बिगुल फूंक दिया है रैपर बादशाह के साथ वो आरपार के मूड में आ गए हैं हनी सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा है की वो बादशाह को देख लेंगे हनी सिंह और बादशाह का विवाद काफी गर्मा गया है बादशाह स्टेज से कई बार हनी सिंह के खिलाफ़ बातें कह चुके हैं ये पहला मौका है जब हनी सिंह ने बादशाह को ललकारा है हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री यो यो हनी सिंह फेमस रिलीज हुई है और वो इसका जमकर प्रमोशन कर रहे हैं.
एक लेटेस्ट इंटरव्यू में हनी सिंह ने बादशाह पर दो टूक बात की और कहा कि वो उन्हें देख लेंगे इंटरव्यू में हनी ने बादशाह को लेकर कहा बादशाह पिछले 10 साल से मेरे खिलाफ़ जहर उगल रहा है इतने समय से मैंने कभी उसको कुछ नहीं कहा लेकिन अब मैं उनसे जवाब दे रहा हूँ क्योंकि अब मेरे फैन्स चाहते हैं की मुझे उस आदमी को जवाब देना चाहिए जो पिछले 10 साल से मेरे खिलाफ़ बोल रहा है वो मेरे खिलाफ़ कमेंट कर रहा है गाने बना रहा है और बयानबाजी कर रहा है.
- दृश्यम 3 आधिकारिक टीज़र अपडेट, अजय देवगन | Drishyam 3 Official Teaser Update
- मेरे हस्बैंड की बीवी मूवी रिव्यू, अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर, रकुल प्रीत सिंह | Mere Husband Ki Biwi Movie Review
- मेरे हसबैंड की बीवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2 दिन | Mere Husband Ki Biwi Box Office Collection Day 2
जब मैं बीमार था तो बादशाह ने मेरी बिमारी का मजाक उड़ाया उस पर मैंने कुछ लाइनें लिखी थी मेरी अधमरी लाश का मजाक उड़ाया तुमने इस लाश को साड़ कर सेक लूँगा मैं. हनी सिंह की इस बात से ये बिलकुल साफ हो चुका है कि वो बादशाह के साथ हाथ नहीं मिलाने वाले, क्योंकि नाराजगी बहुत गहरी हैं हनी सिंह और बादशाह के बीच विवाद साल 2009 में शुरू हुआ था उस वक्त दोनों ने रैप ग्रुप माफिया मुंडीर को छोड़ दिया था.
हनी सिंह के इस ग्रुप में लिटिल गोलू एक्का और रफ्तार भी थे जब हनी सिंह का डाउनफॉल शुरू हुआ तो उनकी जगह बादशाह ने हथिया ली, हनी सिंह नशे में बर्बाद होते चले गए और बादशाह को सफलता की सीढ़ी मिलती चली गई हनी सिंह ने कई बार कमबैक की कोशिश की इसमें बादशाह ने उनका साथ देने की जगह उन्हें ट्रोल किया, हालांकि हनी ने अपनी नई पारी शुरू कर दी और ताकत आते ही वो बादशाह को ललकारने लगे हैं.